कटनी, मध्यप्रदेश । कटनी जिले की ग्राम पंचायत तेवरी मैं रामलीला मैदान के पीछे पिछले तीन दिनों से एक गाय मरी हुई पड़ी है, लेकिन अब तक पंचायत प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरपंच और सचिव को सूचना देने के बावजूद कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। तेज बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मृत पशु को हटवाकर क्षेत्र में साफ-सफाई कराई जाए, ताकि बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके। अब देखना होगा कि पंचायत प्रशासन कब तक इस मामले में कार्रवाई करता है , या फिर नजर अंदाज करता है।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments