*जिलाधिकारी की अपील: परिजन तुरंत दें जानकारी, आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता*
महराजगंज,कार्यालय जिलाधिकारी/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) महराजगंज की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनपदवासियों को सूचित किया गया है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों एवं अन्य प्रभावित राष्ट्रों में कार्यरत अथवा अध्ययनरत महराजगंज के नागरिकों और विद्यार्थियों का अद्यतन विवरण संकलित किया जा रहा है।
प्रशासन का उद्देश्य यह है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
*इन देशों में रह रहे नागरिकों का मांगा गया विवरण*
यदि जनपद महराजगंज का कोई निवासी निम्न देशों में नौकरी, व्यापार या पढ़ाई के उद्देश्य से रह रहा है—
सऊदी अरब,संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
कतर,कुवैत,ओमान,बहरीन,ईरान
इराक,तो उनके परिजन या अभिभावक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
*मांगी गई आवश्यक जानकारी*
जनपद का नाम
व्यक्ति का नाम
पिता/अभिभावक का नाम
मोबाइल नंबर
पूरा निवास/पता
वर्तमान में किस देश में हैं
विदेश जाने का उद्देश्य (नौकरी/पढ़ाई/व्यापार आदि)
प्राप्त जानकारी तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी या तहसीलदार कार्यालय में जमा की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सीधे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) महराजगंज को भी प्रेषित की जा सकती है।
*संपर्क सूत्र*
संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी, महराजगंज मो०- 9454417546,
डा० प्रशांत कुमार,अपर जिलाधिकारी (वि/रा)मो०- 7007129969,विजय यादव
उप जिलाधिकारी मो०- 9956694951,चन्दन द्विवेदी आपदा विशेषज्ञ
मो०- 9628819145।
*प्रशासन की अपील*
जनपदवासियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में प्रशासन द्वारा प्रभावी सहायता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पहल जनहित में की जा रही है, जिससे विदेशों में रह रहे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
0 Comments