संत रविदास समाज संगोष्ठी विशेष बैठक का हुआ आयोजन, सामुदायिक भवन नहीं बल्की समाज भवन बनने का लिया सुझाव

कटनी, मध्यप्रदेश । संत रविदास कल्याण समिति रूपनाथ धाम के तत्वाधान में रविदास समाज की संगोष्ठी विशेष बैठक का आयोजन रविदास मंदिर धर्मशाला में रखा गया। वैसे तो रविदास समाज का यह धाम सामाजिक निर्णय एवं आस्था का केंद्र पूर्व से बना है जिसमें सामाजिक निर्णय होते चले आए हैं आज की बैठक समाज के भीतर व्याप्त कुरीतियों पर व्यापक चर्चा ।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने के साथ-साथ सम्माननीय विधायक महोदय जी से सामाजिक सांस्कृतिक , धार्मिक कार्यक्रमों के लिए रविदास मंदिर या धर्मशाला कीमांग लगातार जा रही है जिसमें माननीय विधायक महोदय द्वारा स्वीकारते हुए रविदास धर्मशाला सामुदायिक भवन बनवाए जाने के लिए पत्राचार किया गया था प्राप्त जानकारी अनुसार सामुदायिक भवन 15 लाख से स्वीकृत हुआ है भवन का नाम संशोधित करते हुए संत रविदास सामुदायिक भवन रखे जाने पर सामाजिक निर्णय एवं सहमति बनी है अपेक्षा है क्या बहोरीबंद विधायक जी सामाजिक भावनाओं को समझते हुए मांग पूरी करेंगे।

जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।

Post a Comment

0 Comments