कटनी, मध्य प्रदेश । जिला कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरन प्रीत कौर एवं म.प्र. जन अभियान परिषद जिला कटनी के जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल तथा ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह के मार्गदर्शन में  के अंतर्गत ग्राम किरहाई पिपरिया (कुआँ), सेक्टर बचैया-03 में नवांकुर संस्था बडखेरा जन चेतना समाज सेवी संस्था द्वारा बोरी बंधान का कार्य किया गया।

अम्हानाला-सुहार नदी स्थित हनुमान मंदिर के पास बने स्टॉप डेम में गेट न होने के कारण पानी का संचयन नहीं हो पा रहा था। इस समस्या के समाधान हेतु सभी के श्रमदान से बोरी बंधान किया गया, जिससे अब पानी का बहाव नियंत्रित होकर ओवरफ्लो के माध्यम से बहने लगा है। इससे जल का संरक्षण होगा तथा जल धरातल में समाहित होकर भूजल स्तर में वृद्धि करेगा। साथ ही नदी परिसर में फैले कचरे एवं प्लास्टिक को हटाकर साफ-सफाई भी की गई।

यह कार्यक्रम परामर्शदाता अवधेश बैरागी एवं सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद श्रीवास के संयोजन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सहयोग हेतु ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बड़खेरा, बम्होरी, निमास एवं पिपरिया पोंडी के सदस्यों सहित ग्राम के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संस्था के सरजू प्रसाद श्रीवास द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, वहीं दुर्गेश यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस श्रमदान कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, मेंटर अवधेश बैरागी, सरजू प्रसाद श्रीवास, दुर्गेश यादव, रोहणी विलोहा, नागेश तंतुवाय, व्रजनन्दन बर्मन, मुकेश रैदास, कमलेश कुमार, सचिव कंधी लाल नायक, बद्री प्रसाद हल्दकार, रामभरोष बर्मन, आशीष कुमार सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।