कटनी, मध्यप्रदेश । शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद मैंजल बचाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता की गई। शपथ दिलाकर डॉ महिमा तिवारी ने बताया की यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित किये जा रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों एवं विभिन्न जल स्त्रोतों की सफाई, भूजल स्तर बढ़ाने और जनभागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, जल सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन को सुनिश्चित करने का एक प्रयास है साथ ही कहां कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जल सबसे महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि हमें दिनचर्या के सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिये कही न कही जल की आवश्यकता होती है धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और उसका बचाव बहुत आवश्यक है क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है, हमें लोगों को जल संरक्षण और जल बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

विनय कुमार जैन सभी से अपनी जरूरतों के अनुसार ही पानी का प्रयोग करने का आग्रह किया। डॉ. अजय कुमार गौण ने कहा कि जल संरक्षण से जुड़ा हर प्रयास हमारे कल से जुड़ा है इसमें पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है, सदियों से अलग-अलग समाज अलग अलग प्रयास करते आए हैं, जल पृथ्वी का सर्वाधिक मूल्यवान संसाधन है और हमें न केवल अपने लिये इसकी रक्षा करनी है बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिये भी इसे बचा कर रखना है। अंत मे प्राचार्य ने उपस्थित स्टॉफ के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाकर जल संरक्षण के लिये जागरूक एवं प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य इंद्र कुमार , रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकार डॉ महिमा तिवारी स्टॉफ के अन्य सदस्य, रा. से. यो. स्वयंसेवक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।