कटनी, मध्यप्रदेश । कटनी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में पदस्थ डॉक्टर शिवम दुबे के खिलाफ एक बार फिर गंभीर आरोप लगे है। बताया गया कि स्लीमनाबाद पुलिस थाना में पदस्थ एसआई जुबेर अली द्वारा सुनील नाथ सपेरा के खिलाफ डॉक्टर शिवम दुबे से मिलकर झूठा मामला पंजीबद्ध करा दिया गया है।जबकि सोहननाथ सपेरा एवं दुर्गा, आकाश, शिवा सपेरा लोग प्रभा बाई सपेरा के मकान में पहले पत्थर से हमला किए तथा विरोध करने पर घर के अंदर घुसकर रात करीब 8.00 बजे दिनांक 09/03/2026 को मारपीट कर थाना स्लीमनाबाद चले गये और प्रभा सपेरा लोगों को पता चला तो वे लोग भी थाना स्लीमनाबाद चली गयी और पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को पहले समझाकर वापस कर दिया गया और सोहन सपेरा घर वापस आकर 10 हजार रूपये की मांग करने लगा, और नहींदेने पर उसके द्वारा दूसरे दिन सुबह पुनः घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया और मना करने पर थाना स्लीमनाबाद में पदस्थ एस. आई. जुबेर अली के पास जाकर एफ.आई.आर. लिखा दिया तथा स्लीमनाबाद अस्पताल में पदस्थ डॉ. शिवम दुबे से झूठा फेक्चर फेक्चर तैयार करवा लिया जबकि सुनील सपेरा घटना के समय उक्त स्थान पर मौजूद नहीं था, परन्तु जुबेर अली द्वारा उसका नाम शामिल कर घर जाकर उसके साथ मारपीट तथा गाली गलौज कर जबरजस्ती आरोपी बना दिया गया है। 

चूंकि एस.आई. जुबेर अली तथा सोहन के द्वारा आवेदकगणों से रूपयों की मांग की गयी थी तो उन्होने देने से इंकार कर दिया था और घटना दिनांक को सोहन सपेरा को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं थी डॉक्टर शिवम दुबे द्वारा सोहन से रूपये लेकर झूठा फेक्चर बनाया है, यह बात सोहन खुद रोज शराब पीकर बोलता है, और कहता है सबको मैने खरीद लिया है, तुमको जहां जाना हो वहां चले जाओं, मेरा कुछ नहीं होगा और लगातार एक लाख रूपयों की मांग कर रहा है. कि दे दो तो मैं राजीनामा कर लूंगा, जबकि उसको कही चोटे नहीं आई है, चोरी छिये एस.आई जुबेर अली से मिलकर तथा डॉ. शिवम दुबे से मिलकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, और न ही सोहन को किसी प्रकार का प्लास्टर हुआ है, बल्कि एस.आई. जुबेर अली द्वारा एफ.आई.आर. में लोहे कि राड से मारना लेख किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि राड लाओं कहीं से भी ले आओ मैं जप्ती बनाता हूं। एस.आई. जुबेर अली एवं डॉ. शिवम दुबे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माँग की गई है ।

इनका कहना है-
यदि शिकायतकर्ता को संदेह है ,पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत कर सकते हैं,यदि पुलिस अधीक्षक चाहेगे तो किसी अन्य चिकित्सक से पुनः एम एल सी हो सकती है। - आनंद अहिरवार, बी एम ओ बहोरीबंद। 

मामला कल ही संज्ञान में आया है,जांच करवाई जा रही है एवं जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी- आकांक्षा चतुर्वेदी, एस डी ओ पी, स्लीमनाबाद ।