कटनी, मध्यप्रदेश । 27 अप्रैल को हरीश साहू पिता संतराम साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम भैंसवाही के द्वारा थाना विजयराघवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/04/2026 को सुबह लगभग सुबह 11.50 बजे करीब इसके बड़े पिताजी का लड़का रामजी साहू ने फोन कर जानकारी दिया कि तुम्हारे पापा संतराम साहू ने अपने खेत की मेंढ़ पर लगा आम के पेड़ में बिजली का तार से गले में फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये हैं, कि सूचना पर थाना विजयराघवगढ़ में मर्ग क्रमांक 19/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर मृतक के शव का पीएम कराया गया जिसमें डाक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में नाक में गंभीर चोट होने एवं गले में बिजली का लंबा तार गले में फसाकर जोर से खींचने के कारण श्वासनली का छल्ला (ट्रेकिया) टूटने से गला घोंटने से मृत्यु होना बताया गया जिस पर अपराध धारा103(1)61(2)3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण में दौरान विवेचना के परिस्थिति साक्ष्य व अन्य भौतिक साक्ष्य के आधार पर तथा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम भैंसवाही निवासी पिंकी कोल उसका भाई रवि कोल एवं रवि कोल के साथी इत्तू भतरा एवं मोनू भतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होनें पूछताछ पर अपराधिक षणयंत्र रचकर पिंकी कोल ने ईंट को हाथ से पकड़कर चेहरे में तथा नाक में मारकर गंभीर चोटें पहुंचाने तथा रवि कोल एवं इत्तू भतरा व मोनू भतरा के द्वारा गले में बिजली का लंबा तार गले में फसाकर जोर से खींचने के कारण चोट लगने से तथा पिंकी कोल व मृतक संतराम साहू के बीच अवैध प्रेम संबंधों के कारण मृतक की नृशंस हत्या करना स्वीकार किये जो चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी भेजा गया है ।
प्रकरण का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डहेरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के नितृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश कुमार शर्मा थाना विजयराघवगढ़ , उनि.अश्वनी यादव, सउनि.जगदीश पांडेय, म.प्र.आर. चंदा ठाकुर, आर. अंजनी झा, आर.पप्पू प्रजापति, आर. मज्जू कोल का उल्लेखनीय योगदान रहा ।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्य प्रदेश ।
0 Comments