कटनी, मध्यप्रदेश । जिले के विजयराघवगढ़ से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ रसूखदार और दबंग नेताओं द्वारा एक मोटरसाइकिल एजेंसी पर सरेआम जेसीबी मशीन चलवा दी गई। दबंग की इन मनमानी से परेशान होकर पीड़ित विपिन कुमार गुप्ता ने अपने पुत्र वेद गुप्ता एवं पत्नी के साथ मंगलवार की जनसुनवाई कटनी में आकर जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
परेशान पीड़ित से पूछताछ करने के बाद बताया गया है कि शनिवार के दिन मेरी एजेंसी का साप्ताहिक दिन रहता है जिससे मैं अवकाश लेकर घर में रहता हूं, लेकिन अवकाश का मौका पाते ही मेरे ही गांव क्षेत्र के कुछ दबंग नेताओं ने ईर्ष्या जलन के कारण मेरी मोटरसाइकिल एजेंसी पर जेसीबी मशीन चलवा दी । बताया गया कि जैसे ही मुझे आसपास के सूत्रों द्वारा इस बात की जानकारी मिली तो तुरंत में स्वयं अपने नाबालिक पुत्र वेद के साथ अपनी एजेंसी पहुंचा जैसे ही मैंने इसका विरोध किया तो दबंगों द्वारा मेरी बात को नहीं सुना गया इतना ही नहीं, जब पीड़ित पिता और उनके नाबालिग बेटे ने इस तानाशाही का विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश भी की गई।
मारपीट से परेशान पीड़ित ने नजदीकी थाना बिजरावगढ़ थाना प्रभारी रीतेश शर्मा को सूचना दी, लेकिन पीड़ित का आरोप है की थाना प्रभारी रीतेश शर्मा ने उल्टा हम पीड़ितों को थाने मैं लेजाकर हमसे ही अभद्रता की गई एवं दबंगों की मिली भगत से फिर जे.सी.बी.मशीन चलवाई गई इस विषय की शिकायत भी की लेकिन पीड़ित का आरोप है की थाना प्रभारी ने भी उनकी बातों से मुंह मोड़ लिया एवं दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिस बात से और परेशान होकर पीड़ित ने मंगलवार को कटनी जिला पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सामने लिखित में शिकायत दर्ज की एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की एवं जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि की कटनी पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिला ब्यूरो- अनिल चौधरी, कटनी, मध्यप्रदेश ।
0 Comments